फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suspicious roaming young man and woman in custody

Muzaffarnagar News: संदिग्ध घूम रहे युवक और युवती हिरासत में

Tue, 13 Jun 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Suspicious roaming young man and woman in custody
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कस्बे के चरण सिंह तिराहे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक और युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक और युवती से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि युवती हरिद्वार की रहने वाली है। वह अपनी बहन के यहां गाजियाबाद में रहती है। घर से लड़कर वह दिल्ली लाल किले पर चली गई थी। वहीं पर उसकी दोस्ती बुढ़ाना के दूसरे समुदाय के युवक से हो गई। वह उसके साथ बुढ़ाना आ गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ की।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा और हिंदू संगठन के युवक कोतवाली पहुंचे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट दर्ज न करने पर धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धरने पर बैठे युवकों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस मौके पर मोनू ठाकुर, मोनू मलिक, अंकुश राठी, विनय व भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ सिंह, हिमांशु संगल सहित दर्जनों युवक मौजूद रहे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम भी कोतवाली में धरने पर बैठे युवकों के बीच पहुंच गए तथा वार्ता की। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed