{"_id":"621536aa33412d380068c6fc","slug":"suspicious-death-of-woman-dowry-murder-case-muzaffarnagar-news-mrt5779667170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, रोहाना। रेलवे स्टेशन के परिसर में बने क्वार्टर में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना स्थल से महिला का लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया गया, कि राजस्थान निवासी पंखी लाल मीणा रोहाना रेलवे स्टेशन पर ग्रुप डी का कर्मचारी है। रेलवे के क्वार्टर में वह परिवार सहित रहता है। उनकी धर्मपत्नी 30 वर्षीय गुड्डी मीणा ने सोमवार शाम लगभग 6 बजे अपने पति पंखी लाल मीणा को बहेडी गांव में पीठ बाजार में सब्जी की खरीदारी के लिये भेज दिया। वह 8 बजे लौटा तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, लेकिन पंखी लाल की आवाज से बराबर क्वार्टरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। पीछे का गेट तोड़ कर जब भीतर जाकर देखा तो गुड्डी का शव चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
पंखी लाल मीणा ने यह सूचना डायल 112 नंबर पर दी, तब रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, राजस्थान के जिला दौसा के थाना मानपुर के गांव गनीपुर से पहुंचे मृतका के भाई रिंकू दयाल ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को पति, सास राजंती व नंद मीरा कम दहेज लाने का ताना देकर उत्पीड़न करते आ रहे थे। उसकी बहन को कोई संतान नहीं थी। ससुराल वाले उसे बांझ कहकर प्रताड़ित करते थे। पंखीलाल उसकी बहन की मौत के बाद दूसरी शादी करने की बात कहता था। उसकी बहन मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखकर गयी है। बताया गया कि पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। कोतवाली प्रभारी आनंद मिश्र का कहना है कि आरोपी पति, सास, नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।