फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suspicious death of married woman in hospital, relatives accuse doctor

विवाहिता की हॉस्पिटल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman in hospital, relatives accuse doctor
नगर के सदर बाजार स्थित हास्पिटल में मृतका के गमजदा परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- अस्पताल में भर्ती विवाहिता की मौत के बाद डॉक्टर और ससुराल पक्ष हुए फरार
विज्ञापन

- पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर किया मौका मुआयना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। मगर, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर और ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। तहसीलदार अभिषेक शाही ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव गढ़ी सरवट की रहने वाली सायमा का निकाह 14 नवंबर 2021 को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा के दानिश के साथ हुआ था। करीब 20 दिन पहले भोपा रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में सायमा ने नॉर्मल डिलीवरी के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया था। कुछ दिन बाद सायमा के पेट में समस्या रहने लगी। चाचा गुलबहार ने बताया कि 31 अगस्त को सदर बाजार स्थित हॉस्पिटल में सायमा को भर्ती कराया गया। यहां एक सितंबर को डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। इसके बाद दो दिन तक उनकी भतीजी बिल्कुल ठीक थी, लेकिन रविवार को डॉक्टर ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आया है। इससे सायमा की मौत हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर्स और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। भाई शाहवेज का आरोप है कि सुबह तक उसकी बहन बिल्कुल ठीक थी। सुबह डॉक्टर ने उन्हें कोई दवाई दी थी। इसके बाद उसका शरीर पहले पीला हुआ और उसके बाद नीला पड़ता चला गया और फिर उसकी अचानक मौत हो गई। कहा कि मौत होने के बाद से ही डॉक्टर और ससुराल पक्ष फरार है, उनकी लापरवाही से ही उसकी बहन की मौत हुई है। इस दौरान परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए भी परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों पर होगी कार्रवाई
तहसीलदार अभिषेक शाही का कहना है कि अस्पताल में भर्ती सायमा नाम की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने ससुराल पक्ष और डॉक्टर पर आरोप लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed