{"_id":"63e23f0d149e244bae59b6a6","slug":"sushravakas-did-shantinath-vidhan-muzaffarnagar-news-c-14-1-108921-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सुश्रावकों ने किया शांतिनाथ विधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सुश्रावकों ने किया शांतिनाथ विधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित पदमप्रभ भागीरथी जैन मंदिर में शांतिनाथ विधान का धर्ममयी आयोजन मांगलिक क्रियाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम अशोक जैन के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि क्षमा भाव धारण करना जीवन का सर्वोत्तम गुण होता है। अपने अंदर सच्ची श्रद्धा और आस्था की ज्योति जलाओ।
मांगलिक क्रियाएं मधुबन शास्त्री व कल्पेंद्र जैन, विद्वत समागम डॉ नेमचंद व डॉ मनीष जैन का रहा। धर्म ध्वजारोहण का सौभाग्य रामकुमार जैन को प्राप्त हुआ । जिनवाणी को राकेश ने श्रद्धा के साथ विराजमान कराया। विधान के माध्यम से शांति देवी के प्रति भावांजलि प्रकट कर उनके द्वारा बताए गए धर्म मार्ग पर चलने का संकल्प किया गया।
अशोक जैन ने कहा कि जीवन में राग द्वेष का त्याग करें। सभी के प्रति मैत्री वात्सल्य का भाव धारण करें। जीवन में नैतिक संस्कार अपनाओ। प्रत्येक इंसान का आदर करते हुए पुण्य कर्म करो। इस अवसर पर किशोर, संजय, अरूण, मनीषा, अंजू, मुकेश, सतीश, प्रियंका, जयभगवान, रामकुमार, मुकेश, मंजू, दीप्ती, शशी, श्रुति, लवी, शैंकी, संजीव, पवन, मीनू, शुभम, सरला, अंजली, वर्षा, प्रभात, सतेंद्र, राजीव, सुनील, प्रियांशी, आँचल, राजीव मुखिया, संगीता, सुषमा, वैभव, जुगमंदर, रूची, ज्योति, मंजू, नैना, काजल, अजय, नीरज जैन आदि उपस्थित रहे।