{"_id":"666b77dddf650d56a30ba584","slug":"sushil-mustaches-property-worth-rs-45-crore-attached-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-124084-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सुशील मूंछ की 4.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सुशील मूंछ की 4.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
रतनपुरी। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात सुशील मूंछ को पुलिस नहीं तलाश पा रही। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया व गैंगस्टर की मथेड़ी गांव 4.0450 हेक्टेयर कृषि भूमि और 254 वर्ग मीटर के एक प्लाॅट कुर्क कर लिया। संपत्ति की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। नई मंडी थाना क्षेत्र में हत्या के मुकदमे में सुशील मूंछ फरार चल रहा है।
बृहस्पतिवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव नई मंडी और रतनपुरी थाने की पुलिस टीम के साथ मथेड़ी पहुंचे। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सुशील मूंछ की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया।
कुख्यात सुशील मूंछ पर थाना नई मंडी में हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिसकी सुनवाई एडीजे पंचम (स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट) में चल रही है। न्यायालय के समक्ष पेश नहीं होने के कारण एक जून को अभियुक्त की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश पारित किए गए थे। डीएम ने इसके लिए टीम गठित की थी। इस दौरान सीओ खतौली यतेंद्र नागर, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता और पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुशील मूंछ पर दर्ज हैं 50 मुकदमे
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सुशील मूंछ पर हत्या, रंगदारी, धोखाधड़ी-कूटरचना, फिरौती के लिए अपहरण, शराब तस्करी के विभिन्न जनपदों में 50 मुकदमे दर्ज हैं। अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित कर चल अचल संपत्ति अर्जित की गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रतनपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर
सुशील मूंछ रतनपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और वह प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग का गैंगलीडर भी है। सुशील उर्फ मूंछ व उसके सहयोगियों के विरुद्ध पुलिस ने पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की 14(1) के अन्तर्गत अपराध के माध्यम से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की थी।
विदेश में भागने की आशंका
पुलिस सुशील मूंछ को तलाश करने में नाकाम साबित हो रही है। कुख्यात के बार-बार विदेश भाग जाने की चर्चा भी फैल जाती है। कई महीने पहले भी मूंछ के आस्ट्रेलिया पहुंच जाने की चर्चा फैल गई थी, जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।