फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sushil Moonch gang shooter caught in encounter

मुठभेड़ में दबोचा सुशील मूंछ गिरोह का शूटर

Thu, 24 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sushil Moonch gang shooter caught in encounter
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचा सुशील मूंछ गिरोह का शूटर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड स्थित बामनहेड़ी मार्ग पर बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सुशील मूंछ गिरोह के शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में शॉर्प शूटर के साथ एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।
शहर कोतवाली पुलिस बुधवार देर रात शहर के रुड़की रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामपुर तिराहा की तरफ से आते बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर गांव बामनहेड़ी मार्ग पर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी पिंटू गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक बदमाश को भी पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया। गोली से घायल बदमाश जनपद सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के डेरा इलाहीपुर निवासी उत्तम उर्फ वासू है। आरोपी बदमाश कुख्यात माफिया सुशील मूंछ गिरोह का शॉर्प शूटर है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed