फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Survey for flyover on Delhi-Doon Highway

Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे पर फ्लाईओवर के लिए सर्वे

Sat, 30 Nov 2024 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Survey for flyover on Delhi-Doon Highway
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फ्लाईओवर के लिए सर्वे किया। हादसे रोकने और लोगों की सहूलियत के लिए मंसूरपुर से बझेड़ी कट तक चार स्थान चिन्हित किए गए हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से आमजन के हित में फ्लाईओवर की मांग रखी थी। चेयरमैन के निर्देश पर शनिवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट इंजीनियर रणवीर भारती टीम के साथ पहुंचे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों को बताया कि दिल्ली-दून हाईवे पर मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग के निकट जाम से छुटकारा दिलाने के लिए फ्लाईओवर जरूरी है। गन्ना सीजन में यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। शहर से बाहर वहलना चौक पर हादसे होते हैं। हाईवे के जौली कट पर सबसे ज्यादा होते हैं। कांवड़ यात्रा की सुगमता के लिए बझेड़ी के निकट कट की मांग रखी गई थी। टीम ने चारों जगह का सर्वे किया और रिपोर्ट चेयरमैन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed