फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Survey done in Darul Uloom Zakaria

दारुल उलूम जकरिया में का किया गया सर्वे

Mon, 12 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Survey done in Darul Uloom Zakaria
दारुल उलूम जकरिया में का किया गया सर्वे
विज्ञापन

देवबंद। सरकार के आदेश पर गैर मान्यता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित मदरसों का सर्वे कार्य रविवार से शुरू हो गया। एसडीएम दीपक कुमार रविवार को अल्पसंख्यक, राजस्व और शिक्षा विभाग की टीम के साथ दारुल उलूम जकरिया पहुंचे और निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधाओं की जानकारी जुटाई। प्रबंधतंत्र ने सर्वे टीम को सहयोग किया।
रविवार को स्टेट हाइवे स्थित दारुल उलूम जकरिया में पहुंची सर्वे टीम ने वित्तीय व्यवस्था, मदरसे के भवन, छात्रावास, सीसीटीवी कैमरे, पीने का पानी, बाथरूम और शौचालय आदि व्यवस्थाओँ का निरीक्षण करते हुए सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। टीम ने मदरसे की व्यवस्थाओं को देख संतुष्टि जताई। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में नगर एवं देहात क्षेत्र के मदरसों के सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। गठित की गई टीम लगातार सर्वे का कार्य करती रहेगी। बताया कि पांच अक्टूबर तक सर्वे पूरा कर इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

मदरसा जकरिया के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान ने बताया कि सर्वे के दौरान प्रशासन द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। कहा कि संस्था में संविधान में दी गई धार्मिक आजादी के अनुसार ही शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed