फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Supporters of Gaurav Swaroop contested against BJP candidates

Muzaffarnagar News: भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे गौरव स्वरूप के समर्थक

Thu, 20 Apr 2023 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Supporters of Gaurav Swaroop contested against BJP candidates
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार को नाम वापसी पर सबकी निगाह टिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप के समर्थकों ने भाजपा के सभासद प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय बनकर ताल ठोक दी है। इससे भाजपा में ऊहापोह की स्थिति बन गई। भाजपा की चुनावी बैठक में खूब हंगामा हुआ। आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि इससे चुनाव का माहौल खराब होगा।
गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर शहर में सभासदों के चुनाव की तैयारी के लिए बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सभी मंडल प्रभारी, वार्ड प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी आदि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पार्टी को मजबूती से लड़ना है। देवव्रत त्यागी, श्रीमोहन तायल और राजीव गर्ग ने भी विचार रखें।
विज्ञापन


वार्ड 36 के प्रभारी विपुल भटनागर ने कहा कि शहर के कुछ वार्डों में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ ही गौरव स्वरूप के समर्थक चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पार्टी प्रत्याशी को परेशानी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही कोई न कोई समाधान निकाला जाएगी। इस बाबत गौरव स्वरूप से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड 36 पर दिनभर हुई खींचतान
शहर में ऐसे करीब पांच वार्ड हैं, जहां गौरव स्वरूप के समर्थक ही भाजपा प्रत्याशियों के सामने खड़े हो गए है। वार्ड 36 में भी ऐसा ही हुआ है। इस वार्ड को लेकर दिनभर सियासी खींचतान रही। हालांकि देर शाम तक समाधान नहीं निकला है। अब बृहस्पतिवार को नाम वापसी पर सबकी निगाह टिकी है।



शहर के 45 वार्डों पर लड़ रही भाजपा
शहर पालिका में 55 वार्ड हैं, लेकिन भाजपा ने 45 वार्डों पर ही प्रत्याशी उतारे हैं। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि कुछ वार्ड रह गए हैं, जहां प्रत्याशियों का चयन नहीं हुआ। पार्टी वार्ड से लेकर अध्यक्ष पद तक पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed