फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sumbul defeated Mithlesh in 129 booths of Meerapur

Muzaffarnagar News: मीरापुर के 129 बूथों पर सुम्बुल ने मिथलेश को हराया

Sun, 24 Nov 2024 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sumbul defeated Mithlesh in 129 booths of Meerapur
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। रालोद की मिथलेश पाल ने 84304 वोट हासिल कर 30796 वोटों के अंतर से सपा की सुम्बुल राना को पराजित किया। लेकिन विधानसभा के 328 बूथों में से 129 पर सपा की जीत हुई। मुस्लिम मतों की अधिकता वाले गांवों में एआईएमआईएम ने मतों का बंटवारा कर सपा का गणित बिगाड़ दिया।
विज्ञापन

नतीजे देखें विधानसभा के बूथ संख्या तीन प्राथमिक विद्यालय नन्हेंड़ी में सपा को 228 और मिथलेश पाल को 217 वोट हासिल हुए। आसपा के जाहिद हुसैन ने इस बूथ पर 208 और एआईएमआईएम के अरशद राना ने 110 वोट हासिल कर सुम्बुल की बढ़त को कम कर दिया।
विज्ञापन

कसौली गांव के बूथ संख्या 13 पर आसपा ने सपा और रालोद दोनों को हराया। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन ने ने 276 वोट हासिल किए, सपा को 106 और रालोद को सिर्फ 40 वोट मिले। कसौली के दोनों बूथों पर सपा को 316, आसपा को 276 और रालोद को 267 वोट मिले। मुस्लिम मतदाताओं के बूथों पर सपा के साथ एआईएमआईएम ने वोटों का बंटवारा किया, जिससे सपा की राह मुश्किल हो गई। तुरहेड़ा गांव का बूथ संख्या 320 आखिरी ऐसा बूथ रहा, जहां पर सपा को जीत मिली। यहां पर सुम्बुल राना ने 273, मिथलेश पाल ने 69 और मोहम्मद अरशद ने 102 वोट हासिल किए। यहां आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन को सिर्फ पांच वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed