{"_id":"fd99a2730c9e7177915126ef64d17f4e","slug":"sujdu-plus-category-marked-booth-kukdha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजडू-कूकड़ा के बूथ प्लस श्रेणी में चिह्नित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजडू-कूकड़ा के बूथ प्लस श्रेणी में चिह्नित
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 27 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने जिला पंचायत चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए ग्रामों को चार श्रेणियों में विभाजित किया है। मिश्रित आबादी वाले गांवों, जहां पर पूर्व में झगड़े हो चुके हैं या झगड़े की आशंका है, उन ग्रामों को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है।
चुनाव के मद्देनजर अभी तक तीन श्रेणी में ग्रामों, मतदान केंद्र और बूथों का चिह्तिन किया जाता था, मगर इस बार जहां पर गड़बड़ी या झगड़े की आशंका है, उन ग्रामों, बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है। जिले से भी नौ ब्लॉकों में से सदर ब्लॉक के अधिकांश गांव, बूथ अतिसंवेदनशील और प्लस श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।
सदर ब्लाक के ग्राम कूकड़ा, सुजडू, रथेड़ी, खानपुर, तिगरी, जड़ौदा, वहलना, शेरनगर, बिलासपुर, दतियाना, बोगावाल, बिहारी, शेरपुर, नसीरपुर, अलमासपुर, पचेंडा, मेघाखेड़ी, लछेड़ा, नरा, चांदपुर, मखियाली, बझेड़ी गांव अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
बघरा ब्लाक के मांडी, बरवाला, मुकंदपुर, नूनाखेड़ा, कुटबी, ढिंढावली, नसीरपुर, जसोई, तावली, सांझक, सोहजनी जाटान, बुढ़ीना कलां, काजीखेड़ा, बुढ़ीना खुर्द भी इसी श्रेणी में हैं। जानसठ ब्लाक के कवाल, चितौड़ा, खेड़ी सराय गांव, खतौली ब्लॉक के चिंदौड़ा, आदमपुर मौचड़ी, अंतवाड़ा, खतौली ग्रामीण, अतरपुरा, पलड़ी, नावला, घासीपुरा, दूधाहेड़ी, भैंसी गांव, पुरकाजी ब्लॉक के भौजाहेड़ी, बरला गांव भी अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल किए गए हैं। मोरना क्षेत्र के जिला पंचायत के वार्ड 38,39 और 40 को भी इसी श्रेणी में रखा गया है।