{"_id":"5f513bcf8ebc3e547b69a45b","slug":"suicide-was-committed-due-to-harassment-of-usurers-muzaffarnagar-news-mrt4995232172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर की थी आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी घड़ी विक्रेता मनु धीमान की आत्महत्या के मामले में उसके भाई ने दो सूदखोरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि लॉकडाउन में ली गई रकम न लौटाने पर आरोपी मनु धीमान का उत्पीड़न कर रहे थे।
शहर के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी मनु धीमान नई मंडी में घड़ियों की दुकान करता था। बुधवार दोपहर वह दुकान से घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ कर लापता हो गया। देर रात मनु का शव हाईवे पर बागोवाली बाईपास के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसके पास एक कोल्डड्रिंक की खाली बोतल व एक गिलास भी मिला। गिलास से विषाक्त पदार्थ की दुर्गंध भी आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया था। एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि मामले में मनु धीमान के भाई ऋषि धीमान ने दो सूदखोरों गांधीनगर निवासी सुधीर कुमार व बालाजी मंदिर के पास रहने वाले सुधीर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि मनु ने लॉकडाउन के दौरान दोनों सूदखोरों से ब्याज पर रुपये लिए थे, जिन्हें वह लॉकडाउन के चलते लौटा नहीं पा रहा था। इस पर दोनों सूदखोर रोजाना दुकान व घर पर जाकर मनु धीमान पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। काम न चलने की बात कहे जाने पर आरोपी युवक के साथ गालीगलौज करते हुए उसका सामाजिक उत्पीड़न भी कर रहे थे। एसएसआई ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों सूदखोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।