फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane price should be fixed before running the sugar mill

चीनी मिलें चलने से पहले तय होना चाहिए गन्ना मूल्य

Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane price should be fixed before running the sugar mill
खतौली। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि चीनी मिल चलने से पहले गन्ना मूल्य तय होना चाहिए। गांव आदमपुर मोचड़ी में जबर सिंह सैनी के आवास पर आयोजित पंचायत में उन्होंने कहा कि वाजिब गन्ना मूल्य के लिए सरकार गन्ने के रस से एथेनॉल उत्पादन बढ़ाएं और चीनी के एक्सपोर्ट से पाबंदी को हटाएं। खेती में लागत बढ़ोतरी को देखते हुए कम से कम 450 रुपये गन्ना मूल्य मिलना चाहिए। किसानों ने विद्युत निगम के छापों आदि के संबंध में शोषण होने की बात कही। पंचायत में पूर्व प्रधान करणवीर, पूर्व प्रधान सुरेश सैनी, अजय पाल भैंसी, जगदीश सैनी पूर्व प्रधान कैलावड़ा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता धर्मवीर सैनी ने की। बैठक में अवनीश नंगली, मेजर सैनी कैलावड़ा, राजपाल सैनी, प्रताप सैनी, बिशन सिंह सैनी, बाबू राम सैनी, धर्मपाल सैनी, प्रशांत राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed