{"_id":"5ed93b9e8ebc3e90835de7d8","slug":"sugarcane-does-not-remain-standing-in-the-field-farmer-commits-suicide-muzaffarnagar-news-mrt4848731196","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चीनी मिल बंद होने की घोषणा होते ही तनाव में आया मुजफ्फरनगर का किसान, पेड़ से लटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चीनी मिल बंद होने की घोषणा होते ही तनाव में आया मुजफ्फरनगर का किसान, पेड़ से लटकर की आत्महत्या
Thu, 04 Jun 2020 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गुरुवार को एक किसान ने पेड़ से लटकर अपनी जान दे दी। दरअसल जिले में चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई बंद करने की चेतावनी जारी कर दी थी इसके बाद से किसान तनाव में आ गया था। बताया गया कि किसान की ढाई बीघा गन्ने की फसल खेत में खड़ी है और मिलों ने पेराई बंद करने की घोषणा कर दी। ऐसे में गन्ने की फिक्र को लेकर किसान ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सिसौली के किसान ओमपाल (55) पुत्र फूला ने बृहस्पतिवार शाम को कस्बे के बाहर पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि किसान के खेत में अभी ढाई बीघा गन्ना खड़ा है और शुगर मिल बंद होने की घोषणा हो गई।
विज्ञापन
इसी तनाव में किसान ने आत्महत्या की है। देर रात्रि अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव उठने दिया था। मृतक किसान के भाई जयवीर की ओर से खतौली शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ भोराकलां थाने पर तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन