फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane committees receive 56 crore commissions

गन्ना समितियों को चीनी मिलों से मिलें 56 करोड़

Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committees receive 56 crore commissions
गन्ना समितियों को 56 करोड़ कमीशन मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के आठ चीनी मिलों ने गन्ना समितियों को कमीशन के रूप में 56 करोड़ 10 लाख जारी किया है। कमीशन के इस पैसे का 75 प्रतिशत गन्ना समितियों और 25 प्रतिशत गन्ना विकास परिषद को जाता है। समिति अपने पैसे से वेतन और अन्य व्यवस्था करती है। गन्ना विकास परिषद सड़कों का निर्माण और किसानों के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर खर्च करता है।
जिले की चीनी मिलों ने वर्ष 2019-20 में गन्ना समितियों को कमीशन के रूप में 56 करोड़ जारी किए हैं। इनमें 32 करोड़ नौ लाख का भुगतान चीनी मिल समितियों को कर चुके हैं और 24 करोड़ का भुगतान चीनी मिलों पर बकाया है। तीन चीन मिल मोरना, रोहाना और तितावी कमीशन का पूरा भुगतान कर चुकी है, पांच चीनी मिलों पर बकाया है। इसमें खतौली पर 9.24 करोड़, मंसूरपुर पर 4.36 करोड़, भैसाना पर 4.57 करोड़, टिकौला पर 2.4 करोड़ और खाईखेडी पर कमीशन का 3.39 करोड़ बकाया है। कमीशन का चीनी मिलों से जो पैसा आता है, इस पैसे का 75 प्रतिशत गन्ना समितियों के पास रहता है और 25 प्रतिशत गन्ना विकास परिषद को जाता है। गन्ना समिति मिलने वाले पैसे से गन्ना समितियों के 250 के लगभग कर्मचारियों का वेतन, ऑफिस का मेंटेनेंस, स्टेशनरी, फर्नीचर आदि पर खर्च करती है। गन्ना विकास परिषद को जो पैसा जाता है उसमें सड़क निर्माण और विभाग की प्रचार-प्रसार की योजनाओं पर पैसा खर्च होता है।
विज्ञापन

26 सड़कों का हुआ निर्माण
मुजफ्फरनगर। कमीशन के पैसे से 2019-20 के सत्र में जिले में 26 सड़कों को निर्माण हुआ। इन सड़कों पर आठ करोड़ खर्च किए गए। बाकी पैसा गन्ना विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और कृषि यंत्र के अनुदान आदि पर खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर की समितियों को भी जाता है पैसा
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि हमारे जिले के चीनी मिलों पर दूसरे जिले की समितियों का गन्ना है। जैसे खतौली चीनी मिल में शामली, बागपत, मेरठ और मुजफ्फरनगर चार चीनी गन्ना समितियों का गन्ना आता है। गन्ने की आपूर्ति के हिसाब से बाहर की समितियों को उनका कमीशन चला जाता है। अन्य चीनी मिलों पर भी इसी तरह बाहरी समितियों का गन्ना आता है। बीस प्रतिशत के लगभग पैसा दूसरी समितियों को चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed