फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane betting increased for 50 thousand farmers of the district

जिले के 50 हजार किसानों का गन्ना सट्टा बढ़ाया

Wed, 09 Mar 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane betting increased for 50 thousand farmers of the district
मुजफ्फरनगर। निर्धारित सट्टे से अधिक गन्ना खेतो में खड़ा होने के कारण किसानों की परेशानी को देखते हुए जिले के 50 हजार किसानों का सट्टा बढा दिया गया है। किसान अब 28 लाख 17 हजार क्विंटल अतिरिक्त गन्ना मिलो में डाल पाएंगे। जिन किसानों के पास इसके बाद भी गन्ना बच जाएगा उनका दसवे सप्ताह में दोबारा सर्वे होगा और अतिरिक्त पर्ची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की आठ चीनी मिलों पर दो लाख 62 हजार 184 किसान अपना गन्ना डालते हैं। इस वर्ष इन किसानों को दस करोड़ 89 लाख क्विंटल गन्ने का सट्टा जारी हुआ है। गन्ना आयुक्त के सट्टा निर्धारित करने के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे किसान बच गए थे जिनके पास गन्ना अधिक है और सट्टा कम निर्धारित हुआ। किसानों की समस्या को देखते हुए विभाग ने चार चीनी मिलों के 50 हजार किसानों के लिए अतिरिक्त सट्टा जारी कर दिया है। ये किसान अब 28 लाख 17 हजार 528 क्विंटल अतिरिक्त गन्ना चीनी मिलो को डाल सकेंगे। इसके बाद भी जिन किसानों के पास अतिरिक्त गन्ना बच जाएगा, उनके खेतों का दसवे सप्ताह में सर्वे होगा। ऐसे किसानों को अतिरिक्त पर्ची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिल कृषक अतिरिक्त सट्टा
तितावी: 16540 - 686668 क्विंटल
मंसुरपुर: 15478 - 997644 क्विंटल
बुढाना: 14036- 635169 क्विंटल
रोहाना: 4666- 498047 क्विंटल
कुल: 50720- 2817528 क्विंटल
चीनी मिलों में जाएगा समस्त गन्ना: द्विवेदी
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी का कहना है कि चीनी मिलों के दसवे सप्ताह में किसानों के खड़े गन्ने का सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों के पास गन्ना बचेगा उन्हें अतिरिक्त पर्चियां जारी होगी। किसानों का पूरा गन्नी चीनी मिलों में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed