{"_id":"5f4bebfe8ebc3ea9ff3d31c4","slug":"sugar-mill-worker-robbed-on-highway-muzaffarnagar-news-mrt498832145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर शुगर मिल कर्मचारी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर शुगर मिल कर्मचारी से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर शुगर मिल कर्मचारी से लूट
मुजफ्फरनगर/छपार। हाईवे पर दौराला शुगर मिल कर्मचारी को छपार तक लिफ्ट देने का झांसा देकर कार सवार बदमाशों ने उससे पर्स, मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने रामपुर चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन जांच में घटनास्थल बागोवाली चौराहे का पाए जाने पर छपार पुलिस ने पीड़ित को नई मंडी थाने भेज दिया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी अंकुश गन्ना मिल दौराला में नौकरी करता है। रविवार शाम वह रोडवेज बस में दौराला से छपार आ रहा था। हाईवे पर बागोवाली चेकपोस्ट से पहले अचानक रोडवेज बस खराब हो गई, जिसके चलते कुछ मुसाफिर वहीं उतरकर अन्य वाहनों का इंतजार करने लगे। पीड़ित अंकुश ने बताया कि इसी दौरान उसने भी कार सवार से छपार तक के लिए लिफ्ट ली। आरोप है कि कार चलते ही उसमें सवार युवकों ने अंकुश पर तमंचा तानकर रुपयों की मांग की। विरोध करने पर अंकुश पर तमंचे की बट से वार करते हुए उससे छह से रुपये व जरूरी कागजात का पर्स और मोबाइल लूट लिया। बागोवाली चौराहे के निकट चलती कार से धक्का देकर भाग गए। पीड़ित युवक ने एक राहगीर के मोबाइल से अपने परिजनों को कॉल कर उन्हें वहां बुलाया, जिसके बाद पीड़ित ने रामपुर चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। रामपुर चौकी पुलिस पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर गई तो वह नई मंडी थाने का पाया गया, जिस पर पीड़ित को नई मंडी थाने जाने की बात कहकर भेज दिया गया।