फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mill deteriorated for nine days, parts will come from Bahraich

नौ दिन से चीनी मिल खराब, बहराइच से आएंगे पुर्जे

Mon, 25 Apr 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill deteriorated for nine days, parts will come from Bahraich
मुजफ्फरनगर। चीनी मिल रोहाना की टरबाईन खराब हो जाने से नौ दिन से चीनी मिल बंद है। किसानों ने मिल में डालने को जो गन्ना काटा हुआ है, वह खेतों में सूख रहा है। लगातार गर्मी बढ़ने से किसानों के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है। चीनी मिल की क्षमता प्रतिदिन 25 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की है। बहराइच से पुर्जे मंगाकर मिल का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में आठ चीनी मिले है। इस समय गन्ने का सीजन समाप्ति की ओर है। गर्मी बढ़ रही है और किसान को गन्ना काटने में परेशानी होने लगी है। भैसाना चीनी मिल पेराई के बाद बंद हो चुकी है। रोहाना चीनी मिल की टरबाइन अचानक खराब हो जाने से 16 अप्रैल से यहां पेराई बंद है। बाकी छह चीनी मिलों में पेराई निरंतर चल रही है। रोहाना चीनी मिल से जुड़े किसानों ने पर्ची आवंटित होने के बाद जो गन्ना काटकर तैयार कर रखा था, वह खेतों में सूख रहा है। चीनी मिल की एक दिन की क्षमता 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करना है। रोहाना चीनी मिल के केवल तीन सेंटर हैं, बाकी गन्ना मिल गेट पर ही आता है। किसानों के सामने कटा हुआ और खेतों में खड़ा गन्ना चिंता बढ़ाए हुए है। चीनी मिल चलने में देरी होने पर डीसीओ आरडी द्विवेदी चीनी मिल में पहुंचे और प्रबंध तंत्र से बात की। प्रबंध तंत्र का कहना है कि जो पार्ट खराब हुआ है वह केवल बैंगलोर से मिलता है, टरबाइन के इस पार्ट के आने में एक माह लगता है। कंपनी की बहराइच की चीनी मिल बंद हो गई है। अब बैंगलोर की कंपनी को बहराइच की चीनी मिल के टरबाइन का पार्ट इस मिल में लगाने का ठेका 18 लाख में दिया गया है। तीन दिन बाद यानी मंगलवार तक यह प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र मलिक ने किया ट्वीट
भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करते हुए कहा कि रोहाना मिल 16 अप्रैल से बंद है। किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। चीनी मिल ठीक नहीं हो पा रही है तो इसका गन्ना तितावी मिल में लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में चल जाएगी मिल
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि वह चीनी मिल प्रबंधन के निरंतर संपर्क में हैं। मंगलवार की शाम तक चीनी मिल ठीक हो जाएगी। बहराइच से आने वाला पार्ट लग जाएगा। किसान भाई चिंता न करें। गन्ना विभाग उनकी चिंता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed