{"_id":"659afba5413a13024700a367","slug":"subject-experts-appointed-for-board-exams-will-help-students-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-14696-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए विषय विशेषज्ञ, करेंगे छात्रों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए विषय विशेषज्ञ, करेंगे छात्रों की मदद
Mon, 08 Jan 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी तेज हो गई है। केंद्र निर्धारित होने के बाद अब विषय विशेषज्ञों की सूची भी तैयार कर ली गई है। यह छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेंगे।
जिले में बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरु होगी। इसको लेकर विभाग ने छात्र-छात्राओं की मदद के लिए विषय विशेषज्ञ नियुक्त किए हैं। हर विषय के लिए दो-तीन शिक्षकों को विषय विशेषज्ञ की सूची में शामिल किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 45 विषय विशेषज्ञों की सूची तैयार कर ली गई है। छात्र-छात्राओं को उनका फोन नंबर जारी कर दिया जाएगा। किसी भी प्रश्न को हल करने में अगर छात्र-छात्रा को दिक्कत होती है, तो वह विषय विशेषज्ञ से फोन पर वार्ता कर उसका हल निकाल सकता है। उन्होंने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, इतिहास और भूगोल सहित अन्य विषयों के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। जल्द ही नंबरों के साथ इनकी पूरी सूची जारी कर दी जाएगी, ताकि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
जिले में 72 केंद्र, 58 हजार परीक्षार्थी
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में 72 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर तैयारी जोरो-शोरो पर है। बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 31 हजार 399 और इंटरमीडिएट के 27 हजार 301 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में कुल 58 हजार 700 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।