फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Study in degree colleges after eight months

आठ माह बाद डिग्री कॉलेजों में हुई पढ़ाई

Tue, 24 Nov 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Study in degree colleges after eight months
सडी डिग्री कालेज में सोशल डिस्टेन्स के साथ कक्षा में पढती छात्राऐं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आठ माह बाद डिग्री कॉलेजों में हुई पढ़ाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आठ माह बाद खुले डिग्री कॉलेजों में पहले दिन छात्राओं की संख्या अधिक रही। कॉलेजों में लंबे समय बाद पहुंचे छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। सबसे अधिक उपस्थिति जैन कन्या डिग्री कॉलेज में रही। कॉलेजों में पहले दिन 20 से 25 प्रतिशत तक छात्र पहुंचे। कोविड के नियमों का कॉलेजों में पालन किया गया। हाथ सैनिटाइज कराए गए तथा कक्षाओं में भी सोशल डिस्टेंस से छात्र-छात्राओं को बैठाया गया। पढ़ाई के प्रति विद्यार्थियों ने दिलचस्पी दिखाई।
कोरोना महामारी के चलते आठ माह से कॉलेजों में कक्षाएं नहीं चल पा रही थी। सभी कॉलेज ऑनलाइन ही पढ़ाई करा रहे थे। प्रदेश सरकार ने 23 नवंबर से डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया था। पहले दिन कॉलेजों में पहुंचे छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह नजर आया। शहर के चारों कॉलेजों में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं की संख्या अधिक दिखाई दी। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं की उपस्थिति 35 प्रतिशत के लगभग रही। यहां कुछ कक्षाओं में अच्छी संख्या में छात्राएं पहुंची। पहले दिन शिक्षकों ने भी छात्राओं की क्लास ली। छोटूराम डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 20 से 25 प्रतिशत तक रही। यहां कई कक्षाएं चलीं, जिनमें उपस्थिति अच्छी रही। प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने बताया कि ऑनलाइन के साथ अब ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। नौ बजे से साढे़ चार बजे तक का टाइम टेबिल है। एसडी डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या सबसे कम रही। यहां बीस प्रतिशत के लगभग ही छात्र पहुंचे, जिन कक्षाओं में संख्या अच्छी रही उनमें पढ़ाई हुई। शिक्षक सभी कॉलेज में मौजूद रहे। डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 20 से 25 प्रतिशत तक रही। यहां सभी विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे। जिन कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति अच्छी रही वह सभी कक्षाएं चली।
विज्ञापन

सीट बढ़वाने के लिए किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में सीट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज के गेट पर ताला लगाने के साथ कॉलेज के बाहर जाम भी लगाया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को सीट बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। सार्थक लाटियान, अभय अहलावत, एकांश, रजत कुमार, संचित, अक्षय, अंशुल, अभिषेक, सचिन, फैज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed