{"_id":"67b1d1ed46690543d200cc1a","slug":"students-were-taught-the-tricks-of-using-lathi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-139842-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छात्राओं को सिखाए लाठी चलाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छात्राओं को सिखाए लाठी चलाने के गुर
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बालिकाओं को पढ़ाई के साथ ही आत्मरक्षा में भी निपुण बनाया जा रहा है। रविवार को 9वीं कक्षा की छात्राओं को लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने बताया कि आज के दौर में लड़कियों को आत्मरक्षा की कला आना जरूरी है। घर से बाहर निकलने पर लड़कियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए छात्राओं को लाठी चलाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
प्रशिक्षण में कक्षा 9वीं की छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। अभ्यास कक्षाएं विद्यालय परिसर में प्रत्येक रविवार को संचालित की जाती है। प्रशिक्षण राष्ट्र सेविका समिति की ओर से दिया जाता है। शिक्षिका मीनाक्षी, राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारी डॉ़ अरुणा और अंशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने लाठी चलाने के गुर सीखे।