फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students showed talent in sports festival

क्रीडा उत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in sports festival
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में आयोजित क्रीडा उत्सव के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम बच्चों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने खेलों के प्रति सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिस्पर्धा एवं उनका अनुशासन जीवन में आगे बढ़ने की सीख देता है। खेल के मैदान में खिलाड़ी अनुशासन, संगठन, आज्ञा पालन, आत्मविश्वास आदि गुणों को भी सीखता है। कक्षा चार की 100 मीटर गर्ल्स रेस में आलिया प्रथम, द्वितीय नैल्हा, तृतीय अंबर रहमान रही। छात्रों की रेस में प्रथम अनमोल, द्वितीय आयुष, अब्दुल तृतीय स्थान पर रहे। 25 रेसो मे लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रेस में आयुष, राखी, गौरव, सचिन, हार्दिक, आंतरिक, सूर्यांश, तुषार, अयान ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। जयवर्धन, आयुष राठी, आर्यन पंवार, सचिन, अभिनव, मोहम्मद शरिया को भी सम्मानित किया गया। 200 मीटर में प्रथम विशाल सैनी, द्वितीय एकांश, तृतीय जय ओम रहे। 400 मीटर में सार्थक कुमार प्रथम, नकुल द्वितीय, विराट रघुवंशी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर गर्ल्स में पर्निका पवांर, गौरवी, वंशिका गुप्ता ने क्रमश: स्थान पाया। पुरस्कार वितरण डायरेक्टर विश्व रतन तथा प्रधानाचार्य धारा रतन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed