फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students must have technical knowledge

छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी ज्ञान भी दे

Thu, 09 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students must have technical knowledge
विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान होना जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में शिक्षकों के शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावशाली बनाने के 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला चल रही है। बुधवार को श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने राष्ट्रीय मूल्यांकन पर वक्तव्य प्रस्तुत किया।

डा मित्तल ने बताया कि शिक्षा के स्तर को उच्च से उच्चतम बनाने के लिए सरकार द्वारा महाविद्यालयों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ महाविद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार के अवसरों तथा अन्य शिक्षणेत्तर सुविधाओं आदि अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर नैक द्वारा संस्था का मूल्यांकन किया जाता है। नैक द्वारा प्रदत्त ग्रेड के आधार पर ही शिक्षण संस्था के स्तर का आंकलन होता है। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि शिक्षण संस्थानों का यह दायित्व है कि वह अपने विद्यार्थियों को उच्च कोटि की शिक्षण सुविधाओं को उपलब्ध कराकर उनके तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे, जिससे विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान को व्यवहारिकता में लाकर रोजगार प्राप्त कर सकें। डॉ आदित्य गौतम, डॉ मनोज धीमान, डा आलोक गुप्ता, डॉ आरपी सिंह, डा अश्वनी कुमार, पंकज कुमार,निशान्त राठी, डॉ0 सम्राट सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed