फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students emphasize on environmental protection

छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students emphasize on environmental protection
मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल के दो महाविद्यालयों में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों में विद्यार्थियों ने रचनात्मक कार्य के माध्यम से जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने सफाई और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाया। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खात्मे पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ वैश्य सभा के महामंत्री संजीव गोयल ने किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में स्वंय सेविका कुलसुम ने जल संरक्षण और छात्रा लायबा एवं फरहत जहां ने शिविर के उद्देश्यों से अवगत कराया। समारोह अध्यक्ष अजय सिंघल, संस्था अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश गर्ग, प्रबंधक विनोद सिंघल, प्राचार्या डॉ अनीता चौधरी, डॉ सारिका शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी सरिता, पारूल त्यागी, हरिप्रकाश गर्ग, बबीता गर्ग, अमित सिंघल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्रबंधक राकेश वशिष्ठ एवं डायरेक्टर सत्या वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र आरिस, अनस एवं छात्रा छाया, नेहा, सुमायला, गोरा और पारूल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपरण करने की अपील की। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने कॉलेज के आसपास सफाई अभियान चलाकर जागरूक किया। कैंप प्रभारी अमित गौतम, प्रवक्ता अतुल वर्मा और शीबा त्यागी पर्यावरण संतुलन के महत्व को बताया। डॉ गुलाब सिंह, सुमित नागयान, रितू पांचाल, संगीता शर्मा, अनुज गौड़ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed