फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student commits suicide after missing intermediate exam

Muzaffarnagar News: रुड़की के लिए ... चरथावल - इंटर का पेपर छूटा तो छात्र ने कर ली आत्महत्या

Thu, 29 Feb 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide after missing intermediate exam
न्यामू निवासी गुरूप्रीत फाइल फोटो
- गांव न्यामू निवासी युवक रुड़की के इमलीखेड़ा में दे रहा था परीक्षा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। न्यामू से रुड़की में परीक्षा देने गए छात्र ने पेपर छूटने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन रुड़की में पोस्टमार्टम करा शव को लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच।
चरथावल विकास खंड क्षेत्र के गांव न्यामू निवासी गुरुप्रीत (18) की इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा में चल रही थी। मंगलवार को वह बाइक से वहां पेपर देने गया था, लेकिन समय से नहीं पहुंच पाने के कारण उसका पेपर छूट गया। इससे क्षुब्ध छात्र ने इमलीखेड़ा के जंगल में पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसके मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजन और ग्रामीणों ने रुड़की थाने में पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल फोन से ट्रेस करने का प्रयास किया। बुधवार सुबह इमलीखेड़ा के जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम को शव का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पिता पप्पू के चार बेटों और एक बेटी में गुरुप्रीत सबसे छोटा था।
विज्ञापन


फांसी लगाने के लिए खरीदा कपड़ा
परिजनों का मानना है गुरुप्रीत ने गले में फंदा डालने के लिए कपड़ा रास्ते में कही से खरीदा होगा। महंगा मोबाइल उसकी जेब से मिला। बाइक मौके पर शव के पास खड़ी थी। उसने यह कदम उठाने से पहले बाइक का लॉक लगाया और चाबी उसकी जेब में डाल ली। परिजनों का कहना है गुरुप्रीत खुश मिजाज था और किसी से रंजिश से नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed