{"_id":"62153afcd892c153d6424842","slug":"student-anupam-mr-and-student-akanksha-was-elected-miss-fresher-muzaffarnagar-news-mrt577970761","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र अनुपम मिस्टर एवं छात्रा आकांक्षा चुनी गई मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र अनुपम मिस्टर एवं छात्रा आकांक्षा चुनी गई मिस फ्रेशर
विज्ञापन
श्रीराम ग्रुप पॉलिटैक्निक में उत्साह-2022 की फ्रेशर पार्टी के प्रतिभागियो को सम्मानित करते चेयरम?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप पॉलिटेक्निक की ओर से उत्साह-2022 के अंतर्गत फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। छात्र अनुपम को मिस्टर एवं छात्रा आकांक्षा को मिस फ्रेशर चुना गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरपर्सन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। द्वितीय वर्ष की छात्रों मनीषा, अर्कित, आर्यन, मनु पाल, विक्की एवं दुष्यंत ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीषा द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। संचालन द्वितीय वर्ष के छात्र अर्कित सैनी एवं जावेद द्वारा किया गया। मिस एंड मिस्टर फ्रेशर चुनने के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रयास उत्साहजनक है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सैनी ने सभी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉलेज की सफलता उसके छात्र-छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है। संकाय के विभागाध्यक्ष आशीष कुमार, अंजली रानी, रूप सिंह, रवि कुमार, विशाल कुमार, संजीव कुमार, चितरंजन कुमार का योगदान रहा।