{"_id":"59fdfd474f1c1b59678b9a3d","slug":"stubbornness-on-taj-mahals-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के बयान पर अडिग हैं संगीत सोम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के बयान पर अडिग हैं संगीत सोम
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भाजपा के सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम दुनिया के सात अजूबों में शामिल और प्रेम के प्रतीक ताजमहल को लेकर दिए गए अपने बयान पर आज भी अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को यहां कोर्ट में पेश होने आए संगीत सोम ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ताजमहल को लेकर कुछ भी गलत नहीं कहा है। विधायक सोम ने कहा कि उनके बयान को लेकर पूरी पार्टी उनके समर्थन में खड़ी है, उनका पार्टी स्तर से कोई विरोध नहीं किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ताजमहल पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी अभियान है। इससे यह साबित नहीं होता कि भाजपा ताजमहल को सही ठहराती है और उनके बयान का विरोध करती है। उन्होंने फिर कहा कि ताजमहल भारतीय संस्कृति के लिए एक धब्बा है।
ताजमहल गुलामी का अहसास कराता है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक संगीत सोम ने 16 अक्तूबर को दिए बयान में ताजमहल को गुलामी का प्रतीक और भारतीय संस्कृति पर धब्बा करार दिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हिन्दुस्तान में हिन्दुओं का शोषण करने वाले मुगल शासकों के किसी भी स्मारक को नहीं रहने देंगे, इनको बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन