फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Struggle on filling the foundation, Pradhan and his son injured

नींव भरने पर संघर्ष, प्रधान व उसका पुत्र घायल

Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Struggle on filling the foundation, Pradhan and his son injured
रतनपुरी। गांव मुजाहिदपुर ने दीवार की नींव भरने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। धारदार हथियारों से किए गए हमले में ग्राम प्रधान व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर के मौजूदा ग्राम प्रधान सुरेश ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका गांव निवासी मधुरलता पत्नी हरिओम के साथ एक प्लाट को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। मधुरलता प्लाट में नींव खोदकर दीवार खड़ी कर रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो मधुरलता पक्ष के सतीश फौजी पुत्र ओमप्रकाश, विशाल एवं हर्ष पुत्रगण सतीश फौजी, अशोक पुत्र ओमप्रकाश, रवि पुत्र विजयपाल, प्रशांत पुत्र सुरेन्द्र और शिवदत्त पुत्र हरिओम ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में ग्राम प्रधान सुरेश का सिर फट गया, जबकि उसके पुत्र दीपक भी भाले के वार से लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने दीपक के सिर में पिस्टल की बट मारकर उसे घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर जब ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। ग्राम प्रधान सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने सतीश फौजी, विशाल, हर्ष, अशोक, रवि, प्रशांत और शिवदत्त के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश फौजी और उसके बेटे विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed