फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike in Khatauli postponed, cleaning will start from today

हड़ताल स्थगित, आज से शुरू होगी सफाई

Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Strike in Khatauli postponed, cleaning will start from today
खतौली के मुख्य बाजार बिददीवाड़ा में लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर चले जाने के बाद पिछले कई दिनों से नगर का कूड़ा नहीं उठ सका। जिस कारण नगर में कूड़े के अंबार लग गए है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं दूसरी ओर हड़ताल सिटी मजिस्टेट से वार्ता के बाद चार दिन के लिए स्थगित हो गई। सफाई कर्मचारियों ने भी दुर्गा पूजा, नवरात्रे तथा कोविड़-19 को दुष्टिगत रखते हुए सोमवार यानि आज से सफाई करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण नगर की गली मोहल्लों सहित नगर में बनाए गए कूड़ा उठाने के प्वाईंटों पर कूड़ों की भरमार हो गई है। बिद्दीवाड़ा, बुढाना रोड, रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर कूड़े की भरमार है। इन कूडों पर जानवरों के घूमने के कारण गंदी फैल रही है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण जीना दुर्भर हो रहा है। इतना ही नहीं इस गंदगी के कारण मच्छर पैदा हो रहे है। जो बीमारी को दस्तक दे रहे है। ऐसे में नगरवासियों को बाजारों में भी कूडे़े के ढेर से निकलकर जाना पड़ रहा है। व्यापारी हरिओम, बिलाल, अमीर अहमद, भूरा, सचिन आदि ने भी स्थानीय प्रशासन से इस समस्या से निजाद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ता के बाद माने सफाईकर्मी
खतौली। पिछले कई दिनों से नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर रखी थी, उनका कहना था कि पिछले दो महीने से उनके वेतन का भुगतान नही किया गया है। रविवार को सफाईकर्मचारियों का हाल जानने के लिए पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल पहुंचे। उधर, सिटी मजिस्टेट अभिषेक सिंह ने सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचकर वार्ता करते हुए उन्हें बताया कि शासन को उनकी समस्या को लेकर पत्र लिखा गया है। सोमवार को ऑफिस खुलने के बाद उस पर संज्ञान लिया जाएगा। वेतन और पेंशन का भुगतान करने के लिए जब तक ईओ की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक एसडीएम खतौली को चार्ज दिए जाने का आग्रह शासन से किया गया है। शासन से आदेश आने के बाद तीन दिन के भीतर सभी का वेतन उनके खातों में भेज दिया जाएगा। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मेहक सिंह, सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार यानि आज से नगर की साफ सफाई दुरूस्त की जाएगी। यदि उनकी मांग चार दिन में पूरी नही हुई तो स्थगित की गई हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, मेहकसिंह, मदन छाबड़ा, प्रताप वाल्मिीकी, प्रदीप, ऋषिपाल, विजय, जुगल, अजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed