फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Storm power supply stalled

आंधी में गुल हो गई बिजली, खेतों में गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित       

Sun, 23 Apr 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 23 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Storm power supply stalled
आंधी के बीच चौक से होकर गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम चार बजे के लगभग आई तेज आंधी में यहां बिजली उड़ गई। कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिर जाने से देर रात तक बिजली आती जाती रही। आंधी में उड़े गर्द और गुबार से आम जनता त्रस्त दिखी। सड़क पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया।       
विज्ञापन


जिले में शाम को लगभग चार बजे से धूल भरी आंधी ने आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सड़क पर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले लोगों को कुछ देर तक आंधी में कुछ दिखाई नहीं दिया। सड़क पर पेड़ों के पत्ते और गर्द-गुबार से लोग परेशान हो उठे। आंधी ने कुछ देर के लिए जनजीवन मानों थाम दिया। आंधी में कई स्थानों पर विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए, इससे जिले में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


किसानों की गेहूं की फसल या तो खेतों में तैयार खड़ी है या कटी पड़ी है। ऐसे हालात में किसान गेहूं के नुकसान को लेकर बारिश से डरे रहे। तेज आंधी से शहर में कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स के गिरने का खतरा भी बना रहा। आंधी के कारण सड़कों पर पेड़ों के पत्ते बिखर गए, जगह-जगह गंदगी की स्थिति बनी रही। तेज हवा से लोगों के घरों और छतों पर भी कूड़ा एकत्र हो गया। अधीक्षण अभियंता बिजली एके आत्रेय ने बताया कि विभाग सभी लाईनें ठीक कर दी हैं। विद्युत को देर रात तक सुचारु कर दिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed