फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stones in two sides in Khatauli, six injured

खतौली में दो पक्षों में पथराव, छह घायल

Mon, 01 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stones in two sides in Khatauli, six injured
खतौली अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में दो पक्षों में पथराव, छह घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सोमवार देर रात नगर के पक्का बाग और मिशन कंपाउंड में रहने वालों दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। एक वर्ग के छह लोग घायल हो गए। झगड़ा दो वर्गों के बीच होने के कारण तनाव व्याप्त है।

पक्का बाग और मिशन कंपाउंड को एक गली जोड़ती है। किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर सोमवार देर रात पौने दस बजे किशोर मन्नू के साथ पक्का बाग निवासी सलीम मारपीट करने लगा, जिसका मिशन कंपाउंड निवासी जोएल विक्टर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि सलीम पक्ष के लियाकत आदि ने मिशन कंपाउंड में घुस कर हमला किया और पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। हमले में जोएल विक्टर, श्रेय जोएल, ईमैन मसीह, धर्म मसीह, डेनियल जैकब, रुचिका घायल हो गए। मामला दो वर्गों का होने के कारण तनाव बन गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed