फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   stoned between winner and loser candidate's sides

जीते-हारे प्रत्याशी पक्षों में पथराव

Mon, 14 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 14 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
 stoned between winner and loser candidate's sides
मुजफ्फरनगर के भौराकलां के चुनाव जीतने पर समर्थकों के साथ शिकारपुर गांव पहुंचे प्रत्याशी और हारे हुए प्रत्याशी समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया। दोनों ओर जमकर पत्थर बरसाए गए। पुलिस के पहुंचने के शोर पर लोग भागे। दोनों पक्ष के चार घायलों को शाहपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


भौराकलां थानाक्षेत्र अंतर्गत शिकापुर ग्राम पंचायत की मतगणना के बाद अब्बास को विजयी घोषित किया गया। विजेता समर्थकों के साथ गांव में पहुंचा। इस दौरान घर जाकर मतदाताओं का वोट देने के लिए शुक्रिया अदा कर रहा था। इस दौरान हारे प्रत्याशी के समर्थक से उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर पथराव हुआ। पथराव से अफरातफरी मच गई। इस बीच घरों से कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने का शोर मचाया। इस पर दोनों पक्ष के हमलावर मौके से गए। ग्रामीणों के मुताबिक पथराव में अब्बास पक्ष का शहजाद लहूलुहान हुआ। दूसरे पक्ष से जमालू, नूर मोहम्मद, सहराना घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को शाहपुर के सरकारी अस्पताल पर ले जाया गया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए और लौट आए। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा होने की जानकारी मिली है। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।


नतीजे के बाद विजेता के सामने आने पर आया गुस्सा ः चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ देर बाद विजेता मतदाताओं के घर धन्यवाद अदा करने गया था। इस दौरान पड़ोस में हारे हुए प्रत्याशी का समर्थक चुनावी प्रतिद्वंद्विता के कारण बिना वजह इस प्रकार धन्यवाद अदा करने पर विरोध जताने लगा। माना गया कि वह हार की टीस के कारण ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed