{"_id":"61535d1c8ebc3e626637c430","slug":"stone-pelting-in-bilaspur-due-to-children-s-dispute-four-people-injured-muzaffarnagar-news-mrt558329358","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बिलासपुर में दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में बिलासपुर में दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में बिलासपुर में पथराव, चार लोग घायल
मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों की ओर से जबरदस्त पथराव किया गया, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी ग्राम प्रधान कय्यूम के भाई जाबिर का गांव के ही शहजाद पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्षों के बच्चों के बीच खेलते हुए किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने के साथ ही एक-दूसरे पर छतों से जबरदस्त पथराव भी किया गया। संघर्ष में एक पक्ष से जाबिर व खैरून्निशां और दूसरे पक्ष से शहजाद व समीर घायल हो गए।
संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को दौड़ाकर स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के घर आमने-सामने होने के चलते तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर शाम दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।