फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone pelting and firing after fighting between two sides

दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग

Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing after fighting between two sides
मारपीट का घायल नसीम - फोटो : DEVBAND
देवबंद। मोहल्ला मुलतानियान में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें दो भाई घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। जिसमें कई लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुलतानियान (कायस्थवाड़ा) निवासी इकबाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर में निर्माण कार्य करा रहा है। जिसके चलते पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि शनिवार को उक्त परिवार की दो महिलाओं समेत पांच लोग लाठी डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस गए तथा गाली गलौज करने लगे, जब बेटे नसीम ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं शोर की आवाज सुनकर उनका पड़ोसी अकरम बीच बचाव को आया तो उक्त लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। इकबाल का आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने पथराव किया तथा जान से मारने की नीयत से देसी तमंचे से फायर भी किया। जिसमें कई लोग बाल बाल बच गए। पथराव होने से मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।

मोहल्ला मुलतानियान में हुआ पथराव

मोहल्ला मुलतानियान में हुआ पथराव- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed