फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Step-father sexualy assaulted baby, murder of nephew for protesting against rape in Muzaffarnagar

सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, कहीं विरोध करने पर बुआ-भतीजे की हत्या, कुंठित मानसिकता का शिकार होते रहे हैं मासूम

Sun, 21 Mar 2021 12:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Mar 2021 12:24 AM IST
सार

- तीन साल पूर्व चरथावल के गांव लुहारी में बुआ-भतीजे की हत्या, दो साल पूर्व भोपा में पिता ने ही रेत दिया था मासूम बच्ची का गला
- 15 दिन पूर्व जानसठ में दुष्कर्म में विफल रहने पर की थी बच्ची की हत्या, दस दिन पूर्व रतनपुरी क्षेत्र में सौतेले पिता ने किया था मासूम से दुष्कर्म

विज्ञापन
Step-father  sexualy assaulted baby, murder of nephew  for protesting against rape in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

घर-आंगन में हंसते-खेलते मासूम कुछ लोगों की कुंठित मानसिकता का शिकार हो रहे हैं। तीन साल में चार मासूम अब तक इस दुष्कृत्य का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं, जबकि एक बच्चे को अपनी बुआ के साथ हुए दुष्कर्म के चलते मौत का शिकार होना पड़ा था। वहीं, एक पिता ने ही अपनी चार साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


केस एक: 
चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 दिसंबर 2017 को डिग्री कॉलेज की छात्रा अपने छह साल के भतीजे के साथ खेत पर गई थी, जिसके बाद दोनों लापता हो गए। अगले दिन दोनों की लहूलुहान लाशें मिलीं। तीन दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ में तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में छात्रा से दुष्कर्म करने और विरोध पर छात्रा के साथ ही उसके मासूम भतीजे की भी हत्या करने की बात कबूल की।
विज्ञापन

केस दो: 
भोपा क्षेत्र में दो मई 2018 को संपत्ति विवाद में परिजनों को फर्जी रूप से फंसाने के लिए गांव नंगला बुजुर्ग निवासी शमीम ने पत्नी खुशनसीब व दोस्त जहीर अब्बास के साथ मिलकर अपनी सगी बेटी चार साल की लाइबा नूर की खेत में ले जाकर छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। सभी आरोपियों को तीन माह बाद ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वे जेल में हैं।

केस तीन: 
जानसठ के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति सात साल की बेटी चार मार्च 2021 को लापता हो गई। दो दिन बाद बच्ची का शव पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी दिलशाद के साथ ही राजमिस्त्री अफजल को गिरफ्तार किया, जिन्होंने बदनीयती से बच्ची को निर्माणाधीन मकान में ले जाने और दुष्कर्म के प्रयास में उसकी हत्या कर दी थी। 

केस चार: 
रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में 11 मार्च 2021 को सौतेले पिता ने अपनी चार साल की बेटी के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत देखने के बाद उसके चाचा ने ही अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

केस पांच: 
खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कक्षा-चार के छात्र की कुकर्म के विरोध पर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारोपी ने एक अन्य बच्चे को गांव से लाकर उसके साथ कुकर्म किया।

इन्होंने कहा .......
समाजशास्त्री डॉ कलम सिंह ने बताया कि लगातार बदलते परिवेश में ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनकी बेरोजगारी या अधिक उम्र के चलते शादी नहीं हो रही है। समाज में अब नशे की साधन सर्वसुलभ है और स्मार्टफोन के कारण सारी प्रतिबंधित चीजें युवाओं के साथ ही ऐसे लोगों की भी पहुंच में हैं। ऐसे में लोगों की मानसिकता विकृत होती जा रही है, जिसका बच्चे आसान शिकार बन रहे हैं। ऐसी स्थिति से तभी बचा जा सकता है, जब ग्रामीण क्षेत्र मेें फिर से सामाजिक ताना-बाना सुदृढ़ हो और सामाजिक संगठन अपनी भूमिका ठीक से निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed