फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Station in-charge will be responsible if gambling-betting is found: SSP

जुआ-सट्टा होता मिला तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार : एसएसपी

Mon, 23 Jan 2023 04:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Station in-charge will be responsible if gambling-betting is found: SSP
एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में अपराध की समीक्षा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल ने मंगलवार रात पुलिस लाइन में अपराध की समीक्षा की। कहा कि टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई और उनकी निगरानी करें। यदि ऐसा अपराधी किसी दूसरे क्षेत्र में अपराध करता है तो इसके लिए थाना प्रभारी और बीट के पुलिसकर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। किसी क्षेेत्र में जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ की बिक्री व इस प्रकार का अन्य अपराध होना पाया जाता हैं तो थाना प्रभारी को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि शराब, खनन, पशु, गौकश, गौतस्कर, भूमाफिया तथा मादक पदार्थ तस्करी आदि अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करें। महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं की सुरक्षार्थ महिला हेल्प लाइन नंबर और थानों के सीयूजी नंबरों का प्रचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसएसपी ने थानों पर लंबित विवेचनाओं, विशेषकर एससी-एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि की समीक्षा कर गुण दोष के आधार पर उनका निस्तारण करने बल दिया। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, एसपी यातायात कुलदीप सिंह और सभी सीओ-थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed