फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State Teacher Award to Khatauli's teacher Chandramohan Sharma

Muzaffarnagar News: खतौली के शिक्षक चंद्रमोहन शर्मा को मिलेगा राज्य पुरस्कार

Thu, 16 Mar 2023 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
State Teacher Award to Khatauli's teacher Chandramohan Sharma
हापुड़ के गांव छजपुर के रहने वाले शिक्षक जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर सठेड़ी में भाषा के शिक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शिक्षा की रोशनी से छात्र-छात्राओं को भविष्य जगमगा रहे खतौली के शिक्षक चंद्रमोहन शर्मा को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।
वह पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से चयनित 14 शिक्षकों में शामिल हैं। हापुड़ जिले के छजपुर गांव के रहने वाले चंद्रमोहन शर्मा खतौली क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर सठेड़ी में शिक्षक है और साल 2003 से वह स्कूल में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने संस्कृत विषय में पीएचडी की है। वर्तमान में वह छात्र-छात्राओं को संस्कृत और हिंदी पढ़ाते हैं। स्कूल में स्काउट गाइड के प्रभारी भी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है। चंद्रमोहन शर्मा का कहना है कि पुरस्कार मिलने से खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनकी माता स्वर्गीय शांति देवी खतौली की रहने वाली थी। इंटर करने के बाद साल 1979 में ननिहाल पहुंच गए थे। स्नातक, परास्नाक और पीएचडी जिले से ही की। उनकी माता भी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थी और पूरा परिवार खतौली में आकर ही रहने लगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed