फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State Labor Minister Swami Prasad Maurya

सीएए पर अराजकता प्रायोजित थी : मौर्य

Sat, 01 Feb 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
State Labor Minister Swami Prasad Maurya
रुडकी रोड पर स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीएए पर अराजकता प्रायोजित थी : मौर्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अराजकता प्रायोजित थी। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं। अस्थिरता फैलाने वालों की गहरी साजिश थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों की दाल नहीं गलने दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को सीएए को लेकर गुमराह नहीं होना चाहिए।
प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीएए को लेकर कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों ने मुस्लिम समाज में भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह करने का काम किया है। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए है। धर्म के आधार पर जिन लोगों का पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न किया गया, ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता देने में मुस्लिम समाज के लोगों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उलमा समझाने का काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने गहरी साजिश के तहत अस्थिरता फैलाने का काम किया। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से हम अपनी बात कह सकते हैं, विरोध कर सकते हैं, लेकिन हिंसा नहीं कर सकते। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इस कानून को लेकर मुस्लिम समाज को कतई भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है। साजिश करने वालों की दाल अब इस प्रदेश में गलने वाली नहीं है। सरकार सख्ती के साथ कानून का पालन करा रही है। इस अवसर पर जगदीश पांचाल, हरेंद्र पाल, प्रमोद उपाध्याय, प्रदीप सैनी, तेजपाल सैनी, नवनीत पाल, अमित धीमान, विनय पाल, बाबूराम पांचाल, भीष्म धीमान, ओमप्रकाश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवबंद में दिहाड़ी पर चल रहा धरना
मुुजफ्फरनगर। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमने देवबंद में चल रहे धरने के बारे में जानकारी की है। हमें पता चला है कि जो महिलाएं धरने पर बैठी है, उन्हें दिहाड़ी पर बुलाया गया है। यह विरोध का कैसा तरीका है समझ नहीं आ रहा। कहा कि उनका विभाग अब प्रदेश के सभी जिलों में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। सहारनपुर में दस हजार लाभार्थियों को दस करोड़ रुपया विभिन्न योजनाओं में दिया है। बिजनौर में भी इसी तरह पात्रों को लाभ के प्रमाण पत्र वह खुद देंगे। जिलों में शीघ्र ही श्रमिक सम्मेलनों का आयोजन भी होगा। आम गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed