{"_id":"5ad4f4834f1c1ba1098b4f4b","slug":"ssp-vivek-kumar-of-muzaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर ताला बंद मिला, टीम ने यहां पर डेरा डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर ताला बंद मिला, टीम ने यहां पर डेरा डाला
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी विवेक कुमार के घर पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे बिहार के मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के खिलाफ हो रही एसयूवी की छापे की कार्रवाई के दौरान एक टीम यहां आर्यपुरी में स्थित उनके ससुराल में भी छापेमारी के डेरा डाल दिया है।
उनके ससुराल वालों के दिल्ली में होने के कारण टीम सर्च अभियान नहीं चला सकी। टीम और शहर कोतवाली पुलिस उनके ससुर के मकान के बाहर डेरा डाले हुए हैं। टीम के अधिकारियों का कहना है कि मकान मालिक के आने पर ही सर्च अभियान चलेगा।
सहारनपुर निवासी आईपीएस विवेक कुमार की ससुराल यहां आर्यपुरी में है। वे बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी है। वह पटना, पूर्णिया आदि जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात रह चुके है। वर्तमान में वे बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में एसएसपी हैं।
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे हुए हैं। बताया गया है कि उनके खिलाफ बिहार में ही मामला दर्ज हुआ है। सोमवार को बिहार की स्पेशल यूनिट विजिलेंस (एसयूवी) ने एक साथ विवेक कुमार के ठिकानों मुजफ्फरपुर, सहारनपुर, नोएडा और मुजफ्फरनगर में छापे की कार्रवाई की।
सोमवार शाम को एसयूवी की दो महिलाओं समेत दस सदस्यीय टीम शहर में पहुंची। एसएसपी अनंत देव से मिल कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस के साथ आईपीएस विवेक कुमार की आर्यपुरी स्थित मकान नंबर 227/ 32 ए ससुराल में छापा मारने पहुंची, जहां मकान पर ताला लगा मिला।
जानकारी करने पर पता चला कि आईपीएस अफसर की मां का घुटने का ऑपरेशन होना है, इसलिए ससुराल वाले उनकी मां को लेकर दिल्ली गए हुए हैं। नतीजतन मकान पर छापे की कार्रवाई नहीं हो सकी। देर रात तक एसयूवी की टीम और कोतवाली पुलिस उनके आवास के बाहर ही डेरा डाले हुए थी।
टीम के सदस्यों ने बताया कि मकान मालिक के आने के बाद ही उनके सामने सर्च अभियान चलाया जाएगा। हर स्थिति पर नजर रखने को टीम रात को भी मकान पर ही मौजूद रहेगी। भारी संख्या में पुलिस बल के तैनाती होने के कारण मोहल्ले में अफरातफरी का आलम रहा। लोग यह जानने को उत्सुक थे आखिर फोर्स की मौजूदगी का कारण क्या है।