{"_id":"626443a9ba1e6f4bdb6f45e2","slug":"ssp-got-the-bullet-of-the-inspector-challaned-muzaffarnagar-news-mrt5857658186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने कराया दरोगा की बुलेट का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने कराया दरोगा की बुलेट का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर कोतवाली में तैनात दरोगा मोहित कुमार की बुलेट का चालान करा दिया। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश देते हुए कायदे कानून का पाठ भी पढ़ाया।
डीएम चंद्र भूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव शनिवार को शहर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे थे। दोनों अधिकारी दोपहर में बारह बजे पहुंचे थे और दो बजे तक मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों के आने से पहले हालांकि कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने वाहनों को इधर उधर खड़े कर दिए थे, ताकि अधिकारियों को वाहनों की भीड़ लगी न दिखाई दे। बावजूद इसके एसएसपी अभिषेक यादव की निगाह कोतवाली में दूर खड़ी एक बुलेट पर पड़ी। उनके आदेश पर बुलेट को चेक किया तो उस पर पीछे तो नंबर लिखा था, लेकिन आगे नंबर नहीं लिखा गया। आगे केवल पुलिस लिखा था। यह देखकर एसएसपी नाराज हो गए। उन्होंने बुलेट के बारे में जानकारी कराई तो पता चला कि बुलेट दारोगा मोहित कुमार की थी। एसएसपी के आदेश पर बुलेट का पांच हजार का चालान कर दिया गया।
बताया गया कि दारोगा मोहित कुमार कुछ दिन पहले ही कोतवाली में तैनाती पर आए है। एसएसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी यातायात नियमों का पालन करे। अन्यथा कार्रवाई होगी।