फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSP gave instructions for strict action after reviewing the crime

अपराध समीक्षा कर एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Wed, 02 Nov 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
SSP gave instructions for strict action after reviewing the crime
मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल ने सोमवार की रात पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शराब, खनन, गोवंश तस्कर, भूमाफिया, मादक पदार्थ तस्करों आदि पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करें। महिलाओं और बालिकाओं को सभी हेल्प लाइन की जानकारी दें। थाने आने वाले लोगों और फरियादियों से शालीन व्यवहार करें। उनकी समस्या का तुरंत समाधान कराएं। थानों पर खड़े लावारिस-जब्त वाहनों की नीलामी कराने, मुकदमों से संबंधित वाहनों आदि के बारे में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कार्रवाई कराएं। सीज वाहनों के मालिकों से संपर्क कर उनका निस्तारण कराएं। नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत सभी सीओ एवं थाना प्रभारी पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। बैठक में एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सभी सीओ व एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed