{"_id":"66c39b2892ebb357ce0c6d14","slug":"sps-strategy-one-worker-will-connect-five-people-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-128253-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सपा की रणनीति, पांच लोगों को जोड़ेगा एक कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सपा की रणनीति, पांच लोगों को जोड़ेगा एक कार्यकर्ता
Tue, 20 Aug 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
मोरना। मीरापुर विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने एक कार्यकर्ता को अपने साथ पांच नए लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी है। वक्ताओं ने कहा कि मैदान में उतर जाएं। आमजन को सपा की नीतियों की जानकारी देना जरूरी है। डिग्री कॉलेज की लाइब्रेरी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव चौधरी मजाहिर राणा और चौधरी लियाकत अली एडवोकेट रहे। उन्होंने विधानसभा के पांच जोन, 10 सेक्टर, 114 बूथ और 38 गांव में तैयारियों की समीक्षा की। चौधरी मजाहिर राणा ने कार्यकर्ताओं की सपा की आगामी रणनीति के विषय में विस्तार से समझाया और प्रत्येक कार्यकर्ता से पांच-पांच नए लोगों को जोड़ने के लिए कहा। चौधरी लियाकत अली ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पूरे क्षेत्र में पार्टी का झंडा लेकर निकलने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट और संचालन विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने की।
इस मौके पर अंजार अब्बासी, अजय कुमार, इश्तकार अंसारी, राशिद मलिक, डॉ. हनी समाअत, इसरार अंसारी, रजनीश यादव, जुबेर अंसारी, शाह रजा जैदी, कादिर प्रधान, इमरान एडवोकेट, शाहनवाज, जावेद, हाजी गुफरान, मुमताज सलमानी, सोनू प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, डॉ. अरशद, शाने आलम, डाॅ. फरमान, चौधरी बबला, चौधरी महबूब, युसूफ अली, मुर्सलीन, फुरकान, अलीम, इनाम कुरैशी, शाह नजर और महेंद्र सैनी उपस्थित रहे।