{"_id":"63ce6f5eeab5ec6461412417","slug":"spraying-petrol-on-himself-muzaffarnagar-news-c-14-1-75482-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खुद पर पेट्रोल छिड़क कर ग्राम सचिवालय पहुंच गया गो सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खुद पर पेट्रोल छिड़क कर ग्राम सचिवालय पहुंच गया गो सेवक
विज्ञापन
- परासौली गांव में गोशाला का निर्माण नहीं होने से खिन्न था युवक
- पुलिस ने हिरासत में लिया, बीडीओ के आश्वासन पर माना
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गोशाला का निर्माण न होने पर एक गो सेवक पेट्रोल छिड़ककर ग्राम सचिवालय पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बीडीओ ने जमीन उपलब्ध होते ही गोशाला का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। शांत होने पर युवक को छोड़ दिया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव परासौली निवासी छोटा सैनी लंबे समय से गांव में गोशाला के निर्माण की मांग कर रहा है। कड़ाके की सर्दी में निराश्रित पशुओं को उपचार नहीं मिलने के कारण दम तोड़ने से वह खफा था। इस संबंध में उसने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं होने से वह खिन्न था।
बुधवार को वह अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर ग्राम सचिवालय में पहुंच गया। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की। इसके बाद इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार से वार्ता की। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि जमीन उपलब्ध होते ही गांव में गोशाला का निर्माण करा दिया जाएगा। युवक की संतुष्टि के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बीडीओ के आश्वासन पर युवक शांत हो गया। भविष्य में ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया है। - बृजेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर