सोरम में किया सैनिटाइजर का छिड़काव
मुजफ्फरनगर। एंटी कोरोना ग्रुप जमीयत यूथ क्लब द्वारा चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत सोरम के युवाओं ने ऐतिहासिक चौपाल, मस्जिदों व मंदिरों को सैनिटाइज किया।
जमीयत उलमा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सचिव कारी जाकिर हुसैन ने कहा कि जमीयत यूथ क्लब के युवा विभिन्न गांवों में पहुंचकर सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं। इन युवाओं ने जिले के करीब 200 गांवों को को सैनिटाइज करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 45 गांवों को सैनिटाइज किया जा चुका है और 15 अगस्त तक यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर कारी मोहम्मद सादिक, मुफ्ती मोहम्मद महताब, मौलाना मोहम्मद आकिल, मौलाना साबिर, पूर्व प्रधान मोहम्मद तनवीर, हाफिज हारुन, डाक्टर प्रदीप, जमीयत यूथ क्लब के युवा मोम्मद आलम, आसिफ, समीर, साहिब, गुलबहार, फरहान, जावेद, मोहम्मद जा़किर, मोहम्मद शाहरुख, आस मोहम्मद, मोहम्मद जी़शान आदि मौजूद रहे।