फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spent the night at the protest site, hunger strike ended after assurance

Muzaffarnagar News: धरनास्थल पर ही बिताई रात, आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त

Sat, 22 Jul 2023 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
Spent the night at the protest site, hunger strike ended after assurance
- दूसरे दिन यशवीर महाराज ने किया हवन यज्ञ
विज्ञापन

- समर्थकों के साथ जूस पीकर की भूख हड़ताल समाप्त


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हिंदू देवी-देवताओं के बोर्ड लगाकर होटल का संचालन करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ यशवीर महाराज का अनशन शुक्रवार की रात भी जारी रहा। शनिवार की सुबह धरना स्थल पर हवन किया। शाम को नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के आश्वासन के बाद स्वामी यशवीर महाराज ने जूस पीकर भूख हड़ताल समाप्त की।

धरने के दूसरे दिन शनिवार सुबह स्वामी यशवीर महाराज और उनके समर्थकों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ किया। शाम को धरना स्थल पर पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने पांच दिन के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। यशवीर महाराज ने अपनी तरफ से सात दिन का समय देकर भूख हड़ताल समाप्त की।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि प्रशासन को ऐसे तीस होटल की लिस्ट सौंप दी गई है, जिन्हें हिंदू देवी-देवताओं के बोर्ड लगाकर मुस्लिम लोग चला रहे हैं। इन सभी पर कार्रवाई की मांग की गई है। अगर सात दिन के भीतर इनके बोर्ड नहीं हटवाए गए या इन्हें सील नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रह्मचारी मृगेंद्र, कुलदीप सिंह, युवराज सिंह, सुरेंद्र भगत, राकेश शर्मा, राहुल कुमार, अनुज मलिक, अनुज चौधरी, अमित कुमार, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed