तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे के संधावली चौराहे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इनमें से खतौली निवासी दो किशोर उम्र सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। एक कार व साइकिल भी कैंटर की चपेट में आ गए, जिससे साइकिल सवार भी घायल हो गया।
खतौली कस्बे के तीर्थ कॉलोनी निवासी लोकेश विद्युत विभाग में काम करता है। मंगलवार को उसके गांव सहावली निवासी रिश्तेदार के बेटे की शादी थी, जिसकी बरात हाईवे स्थित गांव संधावली में गई थी।
शादी में शामिल होने के लिए लोकेश के दो बेटे आर्यन (15) व प्रियांशु (13) भी आए हुए थे। देर रात करीब नौ बजे आर्यन व प्रियांशु अपनी रिश्तेदारी के युवक गांव वजीदपुर निवासी प्रिंस के साथ एक ही बाइक पर किसी काम से हाईवे पर गए थे। जैसे ही बाइक हाईवे के संधावली चौराहे पर पहुंची, मेरठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक कार व साइकिल भी केंटर की चपेट में आ गए। इससे साइकिल सवार संधावली निवासी ऋषिपाल भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां सगे भाइयों आर्यन व प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, प्रिंस व ऋषिपाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद आरोपी केंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
भीषण हादसे में एक साथ दो बेटों को खोने के बाद खतौली की तीर्थ कॉलोनी निवासी बिजली कर्मचारी लोकेश के परिवार में कोहराम मच गया। बिजली कर्मचारी के तीन बेटों में से अब केवल आठ साल का छोटा बेटा वासु ही रह गया है।
कस्बे की तीर्थ कॉलोनी निवासी बिजली कर्मचारी लोकेश के परिवार पर मंगलवार शाम गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हाईवे पर हुए हादसे में एक साथ दो बेटों की मौत की सूचना परिवार को मिली तो उनमें कोहराम मच गया।
परिवार की महिलाएं जहां दोनों बच्चों को याद कर बिलख रहीं थीं, वहीं मां कई बार बेसुध भी हुई, जिसे बमुश्किल अन्य महिलाओं ने संभाला। हादसे का शिकार हुए सगे भाइयों में बड़ा आर्यन (15) कस्बे के शिशु शिक्षा निकेतन में कक्षा आठ का छात्र था, जबकि छोटा प्रियांशु (15) इसी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था।
दोनों बेटे मंगलवार को रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने पहले गांव सहावली और वहां से बरात में गांव संधावली गए थे, जहां से किसी काम से हाईवे पर पहुंचते ही कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
बिजली कर्मचारी के परिवार में अब केवल सबसे छोटा बेटा आठ साल का वासु ही रह गया है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए बाइक सवार तीनों ही बालकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, जिसका खामियाजा दो सगे भाइयों को जान गंवाकर भुगतना पड़ा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/