{"_id":"5f5fb6b88ebc3e51e34b65cc","slug":"sp-workers-took-to-the-road-against-the-state-government-muzaffarnagar-news-mrt5013482117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई
विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर सोमवार को एकत्र हुए सपा कार्यकर्ताओं ने युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बिजली के बढ़ते दामों, किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई, स्कूल कॉलेजों के बंद होने के बावजूद फीस वसूले जाने जैसी समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। सपा कार्यकर्ता हाथों में अखिलेश लाओ प्रदेश बचाओ, ना चोर हूं ना चौकीदार हूं, सरकारी नीतियों का मारा बेरोजगार हूं, युवाओं को कब मिलेगा रोजगार-जवाब दें भाजपा सरकार जैसे नारे लिखीं हुई तख्तियां लिए हुए थे। आरोप लगाया कि लॉकडाऊन में बेरोजगार हुए मजदूरों को सरकार रोजगार देने विफल रही है। बाद में कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर सभी समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस दौरान सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी व इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। पवन पाल, गौरव जैन, विकास गोस्वामी, यूसुफ गौर, असहर खान, हिमांशु शर्मा, तरूण, शुभम, सलमान, रवि, हेमंत, अहसान, अश्वनी, राहुल, नदीम, साजिद हसन व आकाश आदि मौजूद रहे।