फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP workers protest at the powerhouse

सपा कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर प्रदर्शन

Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP workers protest at the powerhouse
सपा कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। भीषण गर्मी के बाद भी नगर क्षेत्र में जारी बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। इसके साथ ही पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है। बुधवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया और एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से कोरोना कर्फ्यू के तहत दो माह का बिजली बिल माफ किए जाने की घोषणा की गई।

सपा नगराध्यक्ष इरशाद जाट के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता बुधवार को बिजलीघर पर पहुंचे और बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कस्बे में कई कॉलोनियों में बिजली गुल होने के साथ ही पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय सीयूजी नंबर पर की गई कॉल कभी रिसीव नहीं की जाती। कई बार कॉल करके शिकायत लिखवाने के बाद भी लाइनमैन समय से नहीं आते। मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल ने कहा कि कोरोना कॉल में कामधंधे ठप हो चुके हैं। ऐसे में सरकार को लोगों का दो माह का बिजली का बिल माफ कर देना चाहिए। मौके पर विभू शर्मा, पंकज सैनी, नईम मलिक, आफाक खान, विनय उपाध्याय, हाजी इकबाल, अरशद मुल्तानी, फईम सैफी, सौरभ वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed