फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP-RLD leaders grabbed since morning

सपा-रालोद नेताओं की सुबह से ही धरपकड़

Mon, 14 Dec 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP-RLD leaders grabbed since morning
कृषि कानून के विरोध में गिरफ्तारी देते कार्यकर्ता। । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपा-रालोद नेताओं की सुबह से ही धरपकड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने सपा और रालोद नेताओं को सुबह जागने से पहले ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया। दोनों दलों ने किसानों के आंदोलन के चलते कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन की घोषणा की थी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को उनके आवास से और रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी को कचहरी जाते हुए गिरफ्तार किया गया।
सपा नेता प्रमोद त्यागी को सुबह साढे़ सात बजे घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। उनके साथ गिरफ्तार होने वालों में पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल, साजिद हसन, सचिन अग्रवाल, रविंद्र कुमार, लीलाराम, शिवम, अब्बास, राजीव बालियान, बालेंद्र आदि शामिल रहे। डीएम ऑफिस पर धरना देने के लिए पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में पूर्व अध्यक्ष वसी अंसारी, राशिद सिद्दीकी, विनय पाल, दर्शन पाल, निधिशराज गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अहिल्याबाई चौक पर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, शौकत अंसारी, टीटू पाल, रमन, सलीम अंसारी, उमर खान, जनार्दन विश्वकर्मा, इदरीस मलिक, नौशाद खान, पप्पू विश्वकर्मा शामिल रहे। पार्टी दफ्तर से जिया चौधरी आदि पकड़े गए। सभी का गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाईन ले जाया गया, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेता पूर्व विधायक राजपाल बालियान को गांव गढ़ी नौआबाद में उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। रालोद युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक को भी काजीखेड़ा में घर पर नजरबंद कर दिया गया। पुलिस सुबह चार बजे ही उनके घर पर पहुंच गई। जिला उपाध्यक्ष राजीव लाटियान को थाने में बैठा लिया गया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी को साथियों के साथ कचहरी जाते हुए हुए सरकुलर रोड से ही गिरफ्तार किया गया। उनके साथ सुधीर भारतीय, अंशुल, सार्थक आदि की गिरफ्तारी हईु। आंदोलन के दौरान आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहन त्यागी, आबाद, नईम, प्रवीण आदि भी नजर बंद और गिरफ्तार किए गए।

रालोद ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओं ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। आरोप लगाया कि टाउन हाल पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने यज्ञ रुकवाकर सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने वालों में हर्ष राठी, विकास कादियान, आदेश तोमर, सारंग प्रधान, शादाब, शहीर आलम शामिल रहे।

किसान अंदोलन के समर्थन में गिरफ्तारी  के बाद  पुलिस लाइन में मौजूद  रालोद कार्यकर्ता।

किसान अंदोलन के समर्थन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन में मौजूद रालोद कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed