फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP-RLD alliance called exit polls sponsored

सपा-रालोद गठबंधन ने एग्जिट पोल को प्रायोजित बताया

Wed, 09 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP-RLD alliance called exit polls sponsored
रालोद कार्यालय पर वार्ता करते गठबंधन प्रत्याशी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपा-रालोद गठबंधन ने एग्जिट पोल को प्रायोजित बताया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा-रालोद गठबंधन ने एग्जिट पोल को भाजपा प्रायोजित बताया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि प्रदेश के अफसरों पर मानसिक प्रभाव बनाए रखने के लिए पीएम केयर फंड से चलने वाली नोएडा की कंपनियों ने एग्जिट पोल भाजपा के हिसाब से जारी किया। बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश में एग्जिट पोल के उलट परिणाम आए थे।
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में त्यागी ने कहा कि अफसरों पर मानसिक दबाव बनाने और भाजपा के हतोत्साहित कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए यह एग्जिट पोल जारी कराया गया। प्रदेश में सपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि सपा-रालोद का कार्यकर्ता जानता है उनकी सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि हमें प्रशासन से निष्पक्षता की उम्मीद है। जिला मुख्यालय पर इस दिन 50 हजार कार्यकर्ताओं के रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव के बाद से हतोत्साहित थे, एग्जिट पोल के माध्यम से इनमें दो दिन के लिए उत्साह भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा एक भी प्रत्याशी 45 प्रतिशत से कम वोट नहीं ले रहा है। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान, सौरभ स्वरूप बंटी, अनिल कुमार के अलावा शिवान सैनी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अलीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed